Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Arrested: गुजरात में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त: ATS ने अडालज से ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: गुजरात में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त: ATS ने अडालज से ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

गुजरात में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त

Arrested: डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर से सटे अडालज इलाके से आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पता चला था कि कुछ संदिग्ध युवक इलाके में ठहरे हुए हैं और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं।

देश में आतंकी हमला करने की साजिश


एटीएस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। टीम ने गुप्त सूचना के बाद त्वरित छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया।

दो आरोपी उत्तर प्रदेश के, एक हैदराबाद का निवासी


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। तीनों गुजरात में हथियार और विस्फोटक सामग्री जुटाने पहुंचे थे ताकि देश के कई हिस्सों में आतंकी हमले को अंजाम दिया जा सके।

आईएसआईएस नेटवर्क से संबंध की पुष्टि


एटीएस की शुरुआती जांच में इन तीनों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस से सीधे संबंध की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि वे भारत में सक्रिय दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य देश में बड़े पैमाने पर हमला करना था।

आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस


गुजरात एटीएस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस पूरे ऑपरेशन और गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी जानकारी आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी। एटीएस की समय पर की गई कार्रवाई से देश में एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपियों के संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...