Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Death: स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत
Uncategorized

Death: स्टाफ नर्स की संदिग्ध मौत

स्टाफ नर्स की

घर में कई दिनों पुराना मिला शव

Death: बैतूल। स्टाफ नर्स का शव उसी के घर में मिला है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब तेज दुर्गंध आने पर उसका कारण जानने का प्रयास किया तो शव दिखाई दिया जो कि बुरी तरह से डिकंपोज हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के इटारसी रोड पर अंबेडकर वार्ड में स्थित स्टाफ नर्स वंदना छत्रपाल उम्र 55 साल का शव उनके स्वयं के घर में मिला है। आज पड़ोसियों को घर के अंदर से बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतिका का शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। शव से बहुत दर्गंध आ रही थी। वंदना छत्रपाल आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थीं। यह भी जानकारी मिली है कि वे अपने पति से अलग रह रही थीं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...