Friday , 27 February 2026
Home Uncategorized Accident averted: रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी में उठा धुआं
Uncategorized

Accident averted: रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी में उठा धुआं

रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टला,

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

Accident averted: ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर (Omkareshwar) से करीब 20 किलोमीटर दूर निमाड़खेड़ी रेलवे स्टेशन (Nimarkhedi Railway Station) के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। झारखंड के गिरीडीह से एनटीपीसी बेड़िया सेल्दा सुपर पॉवर प्लांट के लिए जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की एक वैगन से अचानक धुआं उठने लगा। स्टेशन मास्टर की सतर्कता के चलते समय रहते खतरे पर काबू पा लिया गया।

स्टेशन मास्टर को वैगन से उठता धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर न रोककर लगभग एक किलोमीटर दूर आउटर सिग्नल पर रुकवाया। उनकी इस सूझबूझ से स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा बनी रही।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान और टीआरडी टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीआरडी टीम ने ट्रैक की ओवरहेड विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद करवाई। इसके बाद सनावद, बड़वाह और पुनासा से बुलाए गए तीन दमकल वाहनों ने हाई-प्रेशर वाटर कैनन की मदद से धधकते कोयले को ठंडा करने का काम शुरू किया।

घने कोयले के अंदर सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा। लगातार प्रयासों के बाद वैगन से निकल रहा धुआं बंद हुआ और स्थिति नियंत्रण में आई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन मास्टर की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और पूरी रैक को सुरक्षित आगे भेजना संभव हो पाया।

मौके पर मौजूद राहत टीमों ने कहा कि यदि आग थोड़ी और देर पर काबू में आती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले में स्टेशन मास्टर और बचाव टीमों की सतर्कता की सराहना की।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rape: पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म

बेटी को बचाने माँ ने किया डायल 112 को फोन Rape: बैतूल।...

Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार Arrested: बैतूल। एक...

Commotion: सिंहस्थ क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन के बाद मचा हड़कंप

175 अवैध स्ट्रक्चर पर लटकी कार्रवाई, नोटिस जारी—अब अगला कदम प्रशासन के...

Traffic jam: कृषि उपज मंडी के पास फिर लगा भारी जाम

Traffic jam: बैतूल। बैतूल स्थित बडोरा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी के...