Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Rain: मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश, कहीं साफ मौसम, औसत से 7.5 इंच ज्यादा बरसात दर्ज
Uncategorized

Rain: मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश, कहीं साफ मौसम, औसत से 7.5 इंच ज्यादा बरसात दर्ज

मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश, कहीं

Rain: भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों बदलता हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई, वहीं कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ एक्टिव है, लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं है। इसी कारण हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

लोकल सिस्टम से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण टर्फ एमपी से गुजर रही है। उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में दो चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन यह मजबूत नहीं हैं। ऐसे में अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, लोकल सिस्टम के कारण कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

भोपाल में भदभदा डैम का गेट खुला

शुक्रवार को छतरपुर के खजुराहो और बड़वानी के सेंधवा में तेज बारिश हुई। खजुराहो के रनगुवां बांध के तीन गेट खोले गए। भोपाल के भदभदा डैम का एक गेट भी फिर से खोला गया। इस सीजन में चौथी बार गेट खोलना पड़ा है। बैतूल में सवा इंच, रतलाम और छिंदवाड़ा में 1-1 इंच बारिश दर्ज हुई। नर्मदापुरम के पचमढ़ी, शिवपुरी, जबलपुर, नौगांव (छतरपुर), सीधी और बड़वानी में भी हल्की बारिश हुई। भोपाल में शाम को जोरदार बारिश देखी गई।

अब तक 43.5 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 43.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 7.5 इंच ज्यादा है। गुना जिले में सबसे ज्यादा 65 इंच और खरगोन में सबसे कम 26.2 इंच बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 17% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून की वापसी शुरू

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी भी शुरू हो चुकी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून वापसी कर चुका है। गुरुवार को भी कई जिलों से मानसून लौटा। अगर यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों से भी मानसून लौट सकता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...