Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Betul News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Uncategorized

Betul News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला

ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस पहचान में जुटी

Betul News: बैतूल। जिले के सोनाघाटी क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास रविवार शाम 4 के करीब एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने गहरे नीले रंग की चेकदार शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहन रखी थी। ट्रेन की चपेट में आने से उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पहचान कठिन हो रही है।


फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और घटना कैसे हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान उजागर करने के लिए स्थानीय थानों और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी साझा की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...