Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Betulvani special: रपटा निर्माण में घटिया बेस का आरोप
Uncategorized

Betulvani special: रपटा निर्माण में घटिया बेस का आरोप

रपटा निर्माण में घटिया

ग्रामीणों ने की जांच कराने की मांग


Betulvani special: झल्लार/विक्की आर्य। जनपद पंचायत भैंसदेही की ग्राम पंचायत मच्छी चिचोलाढाना में रपटा निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 8 लाख 26 हजार रुपए की लागत से बन रहे रपटा का बेस घटिया है जिससे उसका भविष्य ठीक नहीं रहेगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने बेस की खुदाई कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीणों ने बताया कि रपटा में लगाए सीमेंट पाइप के नीचे जो बेस बनाया जाना था उसमें मिट्टी डाल दी गई जबकि यहां पर कांक्रीट किया जाना था।


क्या है पूरा मामला?


ग्रामीणों ने जो वीडियो जारी किया है उसमें दिख रहा है कि रपटा का जो बेस बनाया जाना था वो ग्रेनोलर मटेरियल से बनना था। तकनीकि जानकारों ने बताया कि इस वीडियो में जो स्थिति दिख रही है उसमें बेस में 14 एमएम का पत्थर उपयोग किया गया है जो एलाऊ नहीं है। इसमें 20 एमएम का पत्थर लगना था। इसके अलावा जो पत्थर नीचे डाले गए वो 3 इंच से बड़े नहीं होने चाहिए जबकि वीडियो में बोल्डर दिख रहे हैं। ऐसी स्थिति में रपटा की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं और जानकार बताते हैं कि यह रपटा लंबे समय नहीं टिक पाएगा।


ग्रामीणों ने नहीं दी पूरी जानकारी


मच्छी चिचोलाढाना में बन रहे रपटा की एजेंसी ग्राम पंचायत है और इसके सचिव देवेंद्र सोनी से जब बैतूलवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पानी निकालने के लिए बोल्डर डाले थे। उन्होंने यह भी बताया कि बेस में 14 एमएम का पत्थर उपयोग किया जा सकता है और बेस में 20 और 24 एमएम मिक्स हैं। इस कार्य का सुपरविजन कर रहे सबइंजीनियर दीपक नागले का कहना है कि हम इस पूरे मामले की जानकारी लेंगे। मौके पर जांच करके बता पाएंगे कि स्थिति क्या है?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...