Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Leeward plan: 1.52 लाख किसानों को मिलेगा 253 करोड़ रुपये
Uncategorized

Leeward plan: 1.52 लाख किसानों को मिलेगा 253 करोड़ रुपये

1.52 लाख किसानों को मिलेगा 253

26 नवंबर को गौतमपुरा से CM मोहन यादव करेंगे अंतरहण

Leeward plan: इंदौर। प्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन की खरीदी के लिए संचालित भावांतर योजना के तहत किसानों के खातों में राशि अंतरित करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इसी क्रम में 26 नवंबर को गौतमपुरा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.52 लाख किसानों के खातों में 253 करोड़ रुपये की राशि का अंतरहण करेंगे। यह राशि उन किसानों को दी जा रही है जिन्होंने मंडियों में सोयाबीन की बिक्री की है।

10 हजार से अधिक किसान होंगे शामिल

कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि गौतमपुरा में होने वाले इस बड़े कृषि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कषाना और हजारों किसान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे किसान आधुनिक तकनीकों और मशीनरी की जानकारी हासिल कर सकें।

किसानों से संवाद करेंगे CM

सीएम डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। किसानों की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए उन्हें भविष्य की कृषि नीतियों में शामिल किए जाने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, मण्डी बोर्ड के आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम और उप संचालक प्रवीणा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भावांतर योजना के इस चरण से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, ताकि वे रबी सीजन की तैयारियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...