Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल में दम तोड़ा
Uncategorized

Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल में दम तोड़ा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार

Accident:बैतूल। बैतूल–इंदौर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 46 वर्षीय मुकेश देशमुख की मौत हो गई। दनोरा के पास गड़ा टोल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत NHAI की एम्बुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त मुकेश देशमुख अकेले ही बाइक से बैतूल की ओर जा रहे थे।

मुकेश देशमुख मूल रूप से धनोरा जीन के रहने वाले थे और खेती का काम करते थे। बच्चों की पढ़ाई के चलते वे बैतूल में रह रहे थे। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय के शवगृह में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में टीम लगाई गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...