Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Fierce collision: हाईवे पर भीषण टक्कर: किशोर समेत दो की मौत, दंपती गंभीर घायल
Uncategorized

Fierce collision: हाईवे पर भीषण टक्कर: किशोर समेत दो की मौत, दंपती गंभीर घायल

हाईवे पर भीषण टक्कर: किशोर समेत दो

रानीपुर और डैमजोड़ के बीच देर रात हुई दुर्घटना, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

Fierce collision: रानीपुर/बैतूल। बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर गुरुवार देर रात रानीपुर और डैम जोड़ के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय किशोर और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बांका शाहपुर से खोखरा जा रहे सुखलाल पांसे अपनी पत्नी संतो पांसे और जवाई राजेश काजले (32), निवासी कांटा वाड़ी के साथ बाइक से आम ढाना की ओर जा रहे थे। आम ढाना के पास पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर कुही निवासी पीयूष उईके (16) था, जो बैतूल से घर लौट रहा था।

घटनास्थल पर ही दो मौतें
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीयूष उईके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजेश काजले ने घोड़ाडोंगरी ले जाते समय दम तोड़ दिया। सुखलाल पांसे और उनकी पत्नी संतो पांसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को घोड़ाडोंगरी सीएचसी भेजा। सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के चलते कुछ देर तक बैतूल-सारणी मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...