Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Uncategorized

Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बैतूल-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा:

Accident: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के सातमऊ जोड़ के पास सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर दो युवकों की मौत
हादसे में हर्षित उर्फ हेमंत धुर्वे (28) और गीतेश पिता अनिल अहाके (19), निवासी गोंडी मोहल्ला, टिकारी, बैतूल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बंसीलाल उर्फ बंटी धुर्वे (20) को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

रिश्तेदार के यहां से लौटते समय हादसा
पुलिस के अनुसार, तीनों युवक कुप्पा में अपनी रिश्तेदार (बुआ की बेटी) के घर गए थे। लौटते समय सातमऊ जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने वहीं दम तोड़ दिया। तीनों आपस में ममेरे भाई बताए जा रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम और जांच जारी
हादसे के बाद शवों को पाढर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
पाढर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश रायकवार ने बताया कि मृतकों का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हर्षित मजदूरी करता था, जबकि गीतेश दूध डेयरी में काम करता था।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...