Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Death: रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद 4 कर्मचारियों की मौत
Uncategorized

Death: रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद 4 कर्मचारियों की मौत

रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद

Death: छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां आलू-गोभी की सब्जी खाने के कुछ ही देर बाद कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण दिखते ही सभी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर, 4 की मौत
जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर 9 कर्मचारियों को ग्वालियर रेफर किया गया। इनमें से रास्ते में 2 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया, जबकि ग्वालियर पहुंचने के बाद 2 और की मौत हो गई।
इधर, छतरपुर जिला अस्पताल के मुताबिक अब तक कुल 3 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि की गई है।

तीन कर्मचारी वेंटिलेटर पर, पांच का इलाज जारी
फूड पॉइजनिंग के इस गंभीर मामले में 5 कर्मचारी अभी भी इलाजरत हैं, जिनमें से 3 को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग का मामला बता रहे हैं।

कलेक्टर ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

कैसे बिगड़ी तबीयत?
सोमवार शाम करीब 5 बजे कर्मचारियों ने रोज की तरह भोजन किया था, जिसमें आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। भोजन के कुछ ही मिनटों बाद ही सभी बीमार पड़ने लगे। प्रारंभिक जांच में भोजन से फूड पॉइजनिंग होने की आशंका जताई जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...