Cold wave: भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों—बुधवार और गुरुवार—के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में तेज़ शीतलहर चलने की संभावना है।
मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
- इंदौर 5.4°C
- भोपाल 6.8°C
- ग्वालियर 9.3°C
- उज्जैन 8.7°C
- जबलपुर 9.1°C
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर उमरिया रहा, जहां पारा 4.9°C दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी और राजगढ़ 5.2°C पर रहे।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जो लगभग 222 किमी प्रति घंटे की गति से बह रही है। इसके असर से मध्य प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई है।
साभार…
Leave a comment