Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Workshop: पचमढ़ी में भाजपा नेताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला 14 जून से
Uncategorized

Workshop: पचमढ़ी में भाजपा नेताओं की तीन दिवसीय कार्यशाला 14 जून से

पचमढ़ी में भाजपा

अमित शाह आ सकते हैं, सुबह योग से होगी शुरुआत

Workshop: भोपाल/पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 14 जून से पचमढ़ी में शुरू होने जा रही है। यह आयोजन 16 जून तक चलेगा, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक, संगठनात्मक और व्यक्तिगत दक्षता बढ़ाने के विविध पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।


गृह मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी दौरा संभव, उद्घाटन 14 जून को

कार्यशाला का उद्घाटन 14 जून को दोपहर 12 बजे होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शाह भाजपा की वैचारिक यात्रा—जनसंघ से भाजपा तक—पर व्याख्यान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे।


ग्लेन व्यू होटल में होगा आयोजन, 200 लोगों की बैठक क्षमता

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल परिसर में किया जा रहा है। यहां दो विशाल डोम टेंट लगाए जा रहे हैं—एक में प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, और दूसरे में भोजन की व्यवस्था होगी।
डोम में करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ एक मंच भी तैयार किया गया है।
सभी विधायक, सांसद और मंत्री 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंच जाएंगे, जिनके ठहरने की व्यवस्था एमपी टूरिज्म के रिसॉर्ट्स और निजी होटलों में की गई है।


टाइम मैनेजमेंट से लेकर विचारधारा तक होंगे सत्र

प्रशिक्षण सत्रों में नेताओं को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा:

  • जनप्रतिनिधियों का पब्लिक डीलिंग कौशल
  • मोबाइल और टाइम मैनेजमेंट
  • भाजपा की संगठनात्मक कार्यशैली
  • विचारधारा और पार्टी की यात्रा
  • अनुशासन और सामाजिक जीवन में संयम

प्रशिक्षण में विभिन्न अनुभवी वक्ताओं और पार्टी नेताओं के व्याख्यान होंगे।


योग और प्रार्थना से होगी हर दिन की शुरुआत

अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यशाला की हर सुबह 6 बजे जगने का निर्देश दिया गया है।
इसके बाद सुबह 7 से 8 बजे तक योग और प्रार्थना सत्र होंगे। दिनभर विषयवार प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिनमें सहभागिता अनिवार्य रहेगी।


पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती पर जोर

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को संगठन के आदर्शों, रणनीतियों और संवाद शैली के अनुरूप बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके प्रशासनिक व्यवहार को भी दिशा देना है।
सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण सत्रों में हाल ही के राजनीतिक घटनाक्रमों और आने वाले निकाय चुनावों को लेकर भी मार्गदर्शन हो सकता है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...