Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Arrested: अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो

पास्को एक्ट और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज करने की मांग

हिन्दू संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप

Arrested: मुलताई। मुस्लिम युवक द्वारा दलित युवकी को शराब पिलाकर दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी तथा इस पूरे षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए दलित समाज तथा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं आरोपी पर ना ही लव जेहाद का प्रकरण दर्ज किया है और ना ही पॉक्सो एक्ट का मामला बनाया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं।


पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


इस घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने पुलिस पर भी आरोपी को बचाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरीराम नागले, नीलू नागले, मिलिन्द खात्तरकर, पंकज बेले, प्रियंका बेले, अनुराधा बेले, आशा नागले, शुभम हारले, पंकज बचले, अंकित बचले, दीपक हारले तथा राजू हारले सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एसडीओपी को सौंपे गए शिकायती ज्ञापन में कहा है कि मुस्लिम समाज के युवक द्वारा 21 वर्षीय दलित युवती के साथ पिछले पांच वर्षों से दुराचार कर रहा था जिसका अश्लील वीडियो भी उसके द्वारा वायरल किया गया।


पांच साल से कर रहा था शोषण


मामले की शिकायत थाना मुलताई में की गई लेकिन पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने में गंभीरता नहीं दिखाई गई। पीडि़ता के परिजनों द्वारा बार-बार अनुरोध तथा जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पूरे मामले में दलित समाज द्वारा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि आरोपी द्वारा पांच वर्ष पूर्व से पीडि़ता का शोषण कर रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पास्को एक्ट तथा लव जिहाद प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया गया जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है। समाज के लोगों द्वारा आरोपी पर पास्को एक्ट तथा लव जिहाद का प्रकरण भी दर्ज कराने की मांग करते हुए पूरे षडय़ंत्र में शामिल अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।


हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन


इधर मामले की गंभीरता देखते हुए हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बुधवार रैली निकालकर आरोपी पर कड़ी सहित षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। बजरंग दल, गौपुत्र सेना तथा अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि आरोपी द्वारा हिन्दू समाज की युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी द्वारा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को धमकी भी दी गई है इसलिए आरोपी पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, लव जेहाद तथा पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करना आवश्यक है। इसके साथ ही संपत्ति की जांच कर शासकीय जमीन पर कब्जा वाला अतिक्रमण तोडक़र जिला बदर किया जाना चाहिए।
इनका कहना…
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस पूर षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।
नरेन्द्र सिंह परिहार, थाना प्रभारी, मुलताई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...