Saturday , 16 May 2026
Home Uncategorized Raids: महाकौशल–विंध्य अंचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारियों के ठिकानों पर छापे
Uncategorized

Raids: महाकौशल–विंध्य अंचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

महाकौशल–विंध्य अंचल में आयकर

Raids: जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के महाकौशल और विंध्य अंचल में आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। जबलपुर, सतना और कटनी में माइनिंग कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

भोपाल से पहुंची इनकम टैक्स टीम

जबलपुर में माइनिंग कारोबारी राजीव चड्ढा के सिविल लाइन स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। भोपाल से पहुंची इनकम टैक्स टीम मौके पर मौजूद रहकर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

इसके अलावा माइनिंग कारोबारी नितिन शर्मा के रसल चौक स्थित घर पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। टीम कारोबार से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन और रिकॉर्ड खंगाल रही है।

कार्रवाई जारी, कई दस्तावेज खंगाले जा रहे

आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, इसको लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...