Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Murder: नाबालिग की बेरहमी से हत्या, ICU में तोड़ा दम
Uncategorized

Murder: नाबालिग की बेरहमी से हत्या, ICU में तोड़ा दम

नाबालिग की बेरहमी

पुरानी रंजिश में रॉड-फावड़े से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Murder: बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। हमलावरों ने उसे रॉड, फावड़े, पत्थर और लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान काला पाठा निवासी विवेक मरकाम (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विवेक सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था, तभी अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर अपने 10-15 साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवेक को जबरन उठाकर चुन्नीढाना ले गया। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

शरीर पर कई गहरे घाव, ICU में गई जान

मारपीट के दौरान विवेक बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल-100 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार विवेक के शरीर पर कई गहरे जख्म थे, ऑक्सीजन और शुगर लेवल तेजी से गिर रहा था। ICU में भर्ती करने के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई। विवेक की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता वन विभाग में पदस्थ हैं।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवेक और मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर के बीच पुराना विवाद था। कुछ समय पहले भग्गू ढाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या के मामले में विवेक आरोपी था। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दुश्मनी के चलते यह वारदात अंजाम दी गई।

NSA का आरोपी रहा है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत आरोपी रह चुका है और फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है। मामले में अन्नू ठाकुर, कृपाल, रोहित सहित 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि डायल-100 पर युवक की पिटाई की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

गंज थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शिफा हाशमी ने बताया कि नामजद आरोपी कृपाल और आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...