Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Relief: नए साल 2026 से पहले सरकार दे सकती है राहत, घरेलू LPG सिलेंडर सस्ता होने के आसार
Uncategorized

Relief: नए साल 2026 से पहले सरकार दे सकती है राहत, घरेलू LPG सिलेंडर सस्ता होने के आसार

नए साल 2026 से पहले सरकार दे सकती

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, 9 मार्च 2024 से घरेलू गैस के दाम जस के तस

Relief: नई दिल्ली। नए साल 2026 के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इस मौके पर केंद्र सरकार करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में जल्द कटौती हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने इस उम्मीद को और मजबूत किया है।

मार्च 2024 से घरेलू गैस के दामों में बदलाव नहीं

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि इस साल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कई बार कटौती की गई, लेकिन घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में 9 मार्च 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमतें

वर्तमान में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: 803 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 9 सिलेंडर तक 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है, जिससे उन्हें सिलेंडर करीब 503 रुपये में उपलब्ध हो जाता है।

वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें—

  • दिल्ली: 1580.50 रुपये
  • कोलकाता: 1684 रुपये
  • मुंबई: 1531.50 रुपये
  • चेन्नई: 1739.50 रुपये

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड करीब 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जो 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। इस साल अब तक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है, जो 2020 के बाद का सबसे कमजोर वार्षिक प्रदर्शन है।

तेल बाजार में आपूर्ति बढ़ने और मांग स्थिर रहने के कारण कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।

LPG सहित कई उत्पाद कच्चे तेल से बनते हैं

कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे अहम उत्पाद तैयार किए जाते हैं। रिफाइनिंग प्रक्रिया के शुरुआती चरण में निकलने वाली पेट्रोलियम गैस को ही एलपीजी सिलेंडर में भरा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी से तेल शोधन कंपनियों के मुनाफे में सुधार हुआ है, जिसका लाभ वे घरेलू उपभोक्ताओं को दे सकती हैं।

नए साल पर मिल सकती है राहत

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए साल 2026 की शुरुआत के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा हो सकती है, जिससे महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को राहत मिलेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...