Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Shock: रेल यात्रियों को झटका: देशभर में बढ़े रेल टिकट के दाम, जबलपुर–दिल्ली सफर 18 रुपये महंगा
Uncategorized

Shock: रेल यात्रियों को झटका: देशभर में बढ़े रेल टिकट के दाम, जबलपुर–दिल्ली सफर 18 रुपये महंगा

रेल यात्रियों को झटका: देशभर में बढ़े रेल

Shock: जबलपुर। लंबे समय बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेल टिकटों की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई किराया दरें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं। इसके चलते अब ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर भी महंगा हो गया है।

जबलपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब टिकट पर 18 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, जबकि मुंबई की यात्रा पर करीब 20 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। नए साल से ठीक पहले लागू हुई इस किराया वृद्धि का असर जबलपुर से चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा।

5 से 40 रुपये तक बढ़े किराए

रेलवे ने जबलपुर से देश के प्रमुख स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जबलपुर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां से दिल्ली, मुंबई सहित कई बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेनें संचालित होती हैं, ऐसे में इस फैसले का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ेगा।

प्रति किलोमीटर बढ़ा किराया

रेलवे के अनुसार, जबलपुर से दिल्ली के सफर में एसी फर्स्ट क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसी आधार पर दिल्ली और मुंबई जैसे लंबी दूरी के रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त राशि चुकानी होगी।

दैनिक यात्रियों को राहत

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को कुछ हद तक राहत दी गई है।

  • 215 किलोमीटर तक की दूरी के लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लगेगा।
  • 216 से 750 किमी तक – 5 रुपये अतिरिक्त
  • 751 से 1250 किमी – 10 रुपये
  • 1251 से 1750 किमी – 15 रुपये
  • 1751 से 2250 किमी – 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर रेलवे इसे लागत बढ़ने से जोड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों का कहना है कि महंगाई के दौर में यह बढ़ोतरी उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...