Sky fall: नई दिल्ली। मंगलवार, 30 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,119 रुपए घटकर 1,34,362 रुपए रह गया। सोमवार को यह 1,36,481 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई है। चांदी 3,973 रुपए टूटकर 2,31,467 रुपए प्रति किलो पर आ गई। सोमवार को चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया था। शुरुआती कारोबार में यह 2,43,483 रुपए प्रति किलो तक पहुंची थी, लेकिन बाद में गिरकर 2,35,440 रुपए पर बंद हुई थी।
इस साल रिकॉर्ड तेजी
साल 2025 में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।
- सोना इस साल अब तक 58,200 रुपए (76%) महंगा हुआ है।
- 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपए/10 ग्राम था, जो अब 1,34,362 रुपए हो गया है।
- चांदी की कीमत में 1,45,450 रुपए (169%) की बढ़ोतरी हुई है।
- 2024 के अंत में चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2,31,467 रुपए पहुंच गई है।
शहरों में रेट अलग क्यों?
IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसलिए अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग नजर आते हैं। इन्हीं दरों के आधार पर RBI सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की कीमत तय करते हैं।
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण
- डॉलर की कमजोरी – अमेरिका में ब्याज दर घटने से सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई।
- जियोपॉलिटिकल तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अस्थिरता से सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ी।
- रिजर्व बैंकों की खरीद – चीन सहित कई देश सालभर में 900 टन से ज्यादा सोना खरीद रहे हैं।
चांदी में तेजी के 3 कारण
- इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में भारी खपत।
- टैरिफ का डर – अमेरिका में संभावित टैरिफ से कंपनियां स्टॉक जमा कर रही हैं।
- मैन्युफैक्चरिंग की होड़ – सप्लाई रुकने के डर से अग्रिम खरीद।
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की मजबूत मांग बनी हुई है और अगले एक साल में यह 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं साल के अंत तक इसके 2.10 लाख रुपए पहुंचने का अनुमान है।
सोने की बात करें तो मजबूत डिमांड के चलते अगले साल तक इसके 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जाने की संभावना जताई जा रही है।
साभार…
Leave a comment