Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Accidents: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Uncategorized

Accidents: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की

Accidents: बैतूल। बैतूल जिले के भारत भारती क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा ग्राम भारत भारती के पास हुआ। मृतक की पहचान अमित पिता रामेश्वर विश्वकर्मा (27 वर्ष), निवासी बागडोना के रूप में हुई है। अमित वर्तमान में भारत भारती क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को आठवां मिल स्थित अपने चाचा के यहां किसी काम से गया था। काम पूरा करने के बाद वह देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार अमित स्टील फैब्रिकेशन का काम करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। वह परिवार में इकलौता भाई था, जबकि उसकी दो बहनें हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...