Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Caught: अड़ीबाजी के आरोपी को घेराबंदी का दबोचा
Uncategorized

Caught: अड़ीबाजी के आरोपी को घेराबंदी का दबोचा

अड़ीबाजी के आरोपी को घेराबंदी

10 महीने से फरार चल रहा था आरोपी

Caught: बैतूल। अड़ीबाजी का 10 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने सोनाघाटी के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया है। यह मामला 27 फरवरी 2025 का है। फरियादी अफरोज उर्फ छोटू खान निवासी आजाद वार्ड बैतूल ने आरोपी विकास पन्द्राम के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और अड़ीबाजी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/2025 दर्ज किया गया था।


घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 9 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि विकास पन्द्राम सोनाघाटी फोरलेन हाईवे के पास कटी पहाड़ी पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पन्द्राम (30 वर्ष) पुत्र कैलाश पन्द्राम, निवासी पुलिस लाइन गंज बैतूल के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र उईके, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया और प्रधान आरक्षक अभिजीत खलतकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...