Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Gift: नए साल में लाडली बहनों को बड़ी सौगात की उम्मीद, जनवरी में 3000 रुपये मिल सकते हैं
Uncategorized

Gift: नए साल में लाडली बहनों को बड़ी सौगात की उम्मीद, जनवरी में 3000 रुपये मिल सकते हैं

नए साल में लाडली बहनों को बड़ी सौगात

Gift: भोपाल। नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीद और उत्साह लेकर आता है। साल 2026 की शुरुआत मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। लाडली बहना योजना के तहत जनवरी महीने में मिलने वाली किस्त की राशि बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल महिलाओं के खातों में हर महीने 1500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लाडली बहनों के खातों में आ सकते हैं 3000 रुपये

लाडली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी। उस समय योजना के तहत महिलाओं के खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते थे।

  • सितंबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई
  • बाद में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया

अब सरकार की मंशा इस राशि को 3000 रुपये प्रति माह तक ले जाने की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई मंचों से यह संकेत दे चुके हैं कि लाडली बहना योजना की राशि आगे और बढ़ाई जाएगी।

“3000 नहीं, 5000 रुपये तक देंगे” – मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 17 दिसंबर को आयोजित विशेष सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लाडली बहना योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग रखी थी।
इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब देते हुए कहा था—
“आप 3000 रुपये की बात कर रहे हैं, हम लाडली बहनों को 5000 रुपये तक देंगे।”
इस बयान के बाद से ही योजना की राशि बढ़ने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

10 से 15 जनवरी के बीच जारी हो सकती है 32वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 9 दिसंबर 2025 को छतरपुर जिले के राजनगर से सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 31वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये ट्रांसफर किए थे।
अब जनवरी 2026 में 32वीं किस्त जारी की जानी है। आमतौर पर लाडली बहना योजना की राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में भेजी जाती है। इस बार भी इसी अवधि में किस्त जारी होने की संभावना है।

बढ़ी राशि से मजबूत होगा महिला सशक्तिकरण

यदि जनवरी से किस्त की राशि बढ़ाकर 3000 रुपये की जाती है, तो यह प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनेगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाएगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...