Friday , 20 February 2026
Home Uncategorized Season: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: दिन में बढ़ी ठंड, रातें हुईं कुछ गर्म, आधे प्रदेश में घना कोहरा
Uncategorized

Season: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: दिन में बढ़ी ठंड, रातें हुईं कुछ गर्म, आधे प्रदेश में घना कोहरा

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला:

भोपाल समेत कई जिलों में सुबह 9 बजे तक नहीं निकली धूप, कोहरे से ट्रेनें घंटों लेट

Season: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जहां रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं दिन में सर्दी का असर तेज हो गया है। शनिवार सुबह प्रदेश के करीब आधे हिस्से में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल में इस सीजन पहली बार सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकली।

कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखा। दिल्ली से आने वाली मालवा एक्सप्रेस करीब 7 घंटे की देरी से चल रही है। दृश्यता कम होने के कारण कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।

इन जिलों में छाया घना कोहरा

भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सीधी, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, दमोह, मंडला, सागर, सतना, श्योपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खजुराहो समेत कई जिलों में सुबह से कोहरा और शीतलहर का असर देखा गया।

अगले 3 दिन घना कोहरा, फिर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में घना कोहरा बना रहेगा। इसके बाद तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा रहा, जबकि 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

जनवरी में कोल्ड वेव और बारिश के आसार

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, दिसंबर में प्रदेश में बारिश नहीं हुई, लेकिन 15–16 दिनों तक शीतलहर चली। यही स्थिति जनवरी में भी बनी रह सकती है।
जनवरी में 15 से 20 दिन तक कोल्ड वेव चलने की संभावना है। दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होकर महीने के अंत तक बनी रह सकती है। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश के भी संकेत हैं।

रात के तापमान का हाल

  • पचमढ़ी: 5.6°C (सबसे ठंडा)
  • शिवपुरी: 6.0°C
  • दतिया: 6.6°C
  • ग्वालियर: 7.7°C
  • राजगढ़: 8.2°C
  • मंडला: 8.9°C
  • रतलाम: 9.8°C
  • भोपाल: 11.0°C
  • जबलपुर: 12.5°C
  • इंदौर: 12.6°C
  • उज्जैन: 13.3°C
  • साभार ….. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...