Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Cold wave: मध्य प्रदेश में शीतलहर–कोहरे का कहर: पारा 1 डिग्री तक गिरा, उड़ानें-ट्रेनें प्रभावित, 19 जिलों में स्कूल बंद
Uncategorized

Cold wave: मध्य प्रदेश में शीतलहर–कोहरे का कहर: पारा 1 डिग्री तक गिरा, उड़ानें-ट्रेनें प्रभावित, 19 जिलों में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में शीतलहर–कोहरे का

घना कोहरा तीसरे दिन भी छाया, पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव सबसे ठंडा; कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

Cold wave: मध्य प्रदेश में शीतलहर–कोहरे का कहर: पारा 1 डिग्री तक गिरा, उड़ानें-ट्रेनें प्रभावित, 19 जिलों में स्कूल बंद पिछले तीन दिनों से पूरा मध्य प्रदेश घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। भोपाल में सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही और सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। पचमढ़ी में वाहनों की सीटों पर बर्फ की परत जमी मिली, जबकि छतरपुर का नौगांव प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

खजुराहो, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, दमोह, सागर, जबलपुर, दतिया, धार, ग्वालियर, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सतना, श्योपुर, बालाघाट, उमरिया, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में कोहरे का व्यापक असर देखा गया।

सड़क हादसा:
कोहरे के कारण बड़वानी जिले में सोमवार सुबह सांची दूध का टैंकर पलट गया। हादसे में हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अमजद अहमद शेख (35) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हवाई व रेल यातायात प्रभावित:
इंदौर में घने कोहरे से तीसरे दिन भी हवाई यातायात बाधित रहा। सुबह पहली फ्लाइट 8:54 बजे लैंड हो सकी, जबकि सामान्य समय 6:40 बजे होता है। 10 से अधिक उड़ानें 1 से 3 घंटे देरी से संचालित हुईं।
वहीं दिल्ली से आने वाली मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनें लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे से अधिक देरी से चल रही है।

तापमान का हाल:

  • दतिया: 4.4°C
  • राजगढ़/खजुराहो: 5.4°C
  • मलाजखंड: 5.5°C
  • उमरिया: 5.7°C
  • मंडला/पचमढ़ी: 5.8°C
  • भोपाल: 6.8°C
  • ग्वालियर: 6.4°C
  • इंदौर: 8.6°C
  • उज्जैन: 9.5°C
  • जबलपुर: 9°C

स्कूलों में अवकाश व समय परिवर्तन:
शीतलहर के चलते 19 जिलों में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, रतलाम, राजगढ़ सहित कई जिलों में 1 से 3 दिन की छुट्टी दी गई है।
भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है—नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे के बाद संचालित होंगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...