Wednesday , 25 February 2026
Home Uncategorized Season: नर्मदापुरम में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8 डिग्री पर पहुंचा
Uncategorized

Season: नर्मदापुरम में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 8 डिग्री पर पहुंचा

नर्मदापुरम में सीजन की सबसे ठंडी

पचमढ़ी में जमी बर्फ की चादर, नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी

Season: नर्मदापुरम। जिले में बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान पहली बार 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां सुबह घास, पेड़ों और वाहनों पर बर्फ की परत जमी नजर आई।


ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 6 और 7 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है।
यह आदेश जिले के सभी—

  • शासकीय
  • अशासकीय
  • नवोदय
  • सीबीएसई
  • केंद्रीय विद्यालय
  • अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों

पर लागू रहेगा।


शिक्षक और स्टाफ को स्कूल आना होगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान शिक्षक एवं अन्य विद्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे
साथ ही, इस अवधि में निर्धारित परीक्षाएं और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां यथावत संचालित की जाएंगी।


पचमढ़ी में कश्मीर जैसा नजारा, हाईवे पर घना कोहरा

मंगलवार सुबह पचमढ़ी में घास का मैदान बर्फ की चादर से ढंका नजर आया, जिससे पूरा इलाका कश्मीर जैसा दिखाई दिया। गाड़ियों के सीट कवर पर भी बर्फ जमी मिली। स्थानीय लोग और पर्यटक इस नजारे का आनंद लेते दिखे।
वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का जबरदस्त असर रहा। औबेदुल्लागंज–बैतूल नेशनल हाईवे फोरलेन पर नर्मदापुल के आसपास विजिबिलिटी इतनी कम रही कि 100 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया।


दिन में भी सर्दी का असर बरकरार

शहर में बीते तीन दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।


उत्तर से आ रहीं बर्फीली हवाएं, 3 दिन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव ने बताया कि उत्तर दिशा से लगातार ठंडी और बर्फीली हवाएं क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। फिलहाल कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे हवाओं की गति तेज बनी हुई है और दिन-रात दोनों समय ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Increased controversy: उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी, Tikamgarh में मामला दर्ज

फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, देर रात बंगले...

Alert: बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद

नई स्टेट कैरेज नीति के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Alert:...

Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर Injured: बैतूल। पीडब्ल्यूडी के सबइंजीनियर...

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति Accident: बैतूल। सड़क...