Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Ritual: 111 लीटर दूध से मां ताप्ती का अभिषेक
Uncategorized

Ritual: 111 लीटर दूध से मां ताप्ती का अभिषेक

111 लीटर दूध से मां ताप्ती

निकली चुनरी यात्रा, ताप्ती तट पर हुए अनुष्ठान

Ritual मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव पर सुबह 6 बजे 111 लीटर दूध से मां ताप्ती के अभिषेक के साथ जन्मोत्सव के आयोजन प्रारंभ हुए। संत अशोकानंद बाबा के द्वारा मां ताप्ती का विधि विधान से पूजन एवं अभिषेक किया गया। इस दौरान जिप अध्यक्ष राजा पंवार, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, चिंटू खन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इधर मां ताप्ती के मंदिर में भी मां ताप्ती प्रतिमा का पुजारी पंडित सौरभ जोशी द्वारा पंचामृत से अभिषेक किया गया। इधर दोपहर में गाजे बाजे के साथ चुनरी यात्रा निकली गई तथा मां ताप्ती को 51 चुनरी चढ़ाई गई।

जन्मोत्सव पर सुबह से ही ताप्ती तट पर श्रृद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी तथा ताप्ती तट मां ताप्ती के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर ताप्ती मंदिर में महा आरती के साथ मां का पूरे उत्साह जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मां ताप्ती का मंदिर फूलों से सजाया गया जो श्रृद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। तीन दिन पहले से ताप्ती तट की आकर्षक सजावट की गई साथ ही रंगीन प्रकाश व्यवस्था से पूरा ताप्ती तट रोशनी से जगमगा उठा। दोपहर न ताप्ती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नगर सहित पूरे क्षेत्र के हजारों श्रृद्धालु शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...