Wednesday , 25 February 2026
Home Uncategorized Merit: अम्बर वैद्य ने किया परिवार और जिले का नाम रोशन
Uncategorized

Merit: अम्बर वैद्य ने किया परिवार और जिले का नाम रोशन

अम्बर वैद्य ने किया परिवार

यूसी मास काम्पटिशन में मैरिट में बनाया स्थान

Merit: बैतूल। जिला अस्पताल में फार्मास्टि के पद पर पदस्थ अखिलेश वैद्य के मेधावी सुपुत्र अम्बर वैद्य ने फिर एक बार परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। अम्बर ने अपनी तेज़ स्मरण शक्ति और अद्भुत एकाग्रता से सबको चौंका दिया। यूसीमास बैतूल की 13वीं मैथ्स चैम्पियनशिप 2026 में 5 से 13 वर्ष के बच्चों ने महज़ 8 मिनट में 200 कठिन सवाल हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यूसी मास चैम्पियन काम्पटिशन में मैरिट में स्थान बनाया है। अंबर ने बताया कि उन्हें यह सफलता परिवार में दादा- दादी, माता-पिता के आशीर्वाद एवं परिवार के स्नेह व प्यार से प्राप्त हुई है। अम्बर ने कड़ी मेहनत करते हुए पिछले साल बैतूल, इंदौर और हैदराबाद में अपने कौशल से ट्रॉफी जीत कर स्वयं का आत्मविश्वास बढ़ाया एवं परिवार का नाम रोशन किया था। लगभग 250 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों, परिजनों, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।


विजुअल और लिसनिंग राउंड में दिखी दिमागी फूर्ति


यूसीमास ग्रोवेल अबेकस एकेडमी बैतूल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता 13वीं बैतूल मैथ्स चैम्पीयनशिप 2026 का आयोजन रविवार, 4 जनवरी को केसर बाग, बैतूल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ जिसमें प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई जिसमें विजुअल कॉम्पीटिशन में उम्र एवं टर्म के अनुसार 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्नों को लिखित में हल हरने का लक्ष्य रहा। इसके उपरान्त लिसनिंग कॉम्पीटिशन आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गुणा, भाग, जोडऩा, घटाना के जटिल से जटिल प्रश्न शामिल थे।


विद्यार्थियों ने दिखाई तेज़ गणना की ताकत


विजुअल और लिसनिंग प्रतियोगिता में कुल लगभग 225 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता के रिजल्ट एवं भव्य पुरूस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के दूसरे चरण में इसी स्थान पर शाम 4 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें स्टेज से रिजल्ट की घोषणा के साथ विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के सबसे आकर्षक पुरूस्कार में सार्थक नाईक, हर्ष लोखण्डे, लिंक रोड बैतूल सेन्टर, अम्बर वैद्य, कालापाठा बैतूल सेन्टर एवं अनन्या डिगरसे, बगडोना सारनी सेन्टर से चैम्पीयन ऑफ चैम्पीयन की आकर्षक ट्राफी से सम्मानित हुए इसके अलावा 22 ग्रुप चैम्पीयन में कनक चौरे, दक्ष साबले, लाव्यांश मांडवे, चार्विक परमार, दिव्यांशी पवांर, नक्ष गुप्ता, आनवी मालवीया, कनिष्क राऊत, आरव देशमुख, गीत सलूजा, रचित नागले, काव्या वरवड़े, सानवी मांडवे, काव्यांश पनवार, नक्ष यादव, गर्वप्रीत वर्मा, दृष्टि नरवरे, वैभव राठौर, मोनिश झोड़, माहिरा फातिमा, आरवी सेलूकर अमित चौरे के साथ ही 94 मैरिट विजेताओं को भी मंच से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया ।


खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद बने कार्यक्रम के साक्षी


भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में ही यूसीमास शिक्षा का लाईवे डेमों, कोर्स कम्पलीट करने वाले 23 छात्र- छात्राओं का ग्रेजुएशन की डिग्री एवं कार्यक्रम में देश भक्ति से ओत-प्रोत, महिला सशक्किरण पर रोंगटे खड़े करने वाला 6 मिनट का रिकार्डेड ड्रामा झांसी की शानदार प्रस्तुति मॉम्स प्री स्कूल के छात्र-छात्राओं दी गई। कार्यक्रम के अतिथिगण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं समाजसेवी हेमचंद्र दुबे (बबलू भैय्या), श्रीमती पूनम साहू, तहसीलदार, बैतूल नगर, श्रीमती कीर्ति डहेरिया, तहसीलदास, आठनेर, डॉ. वेदप्रकाश डहेरिया, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, पाटाखेड़ा, श्रीमती श्वेता भट्ट, टीजीटी, लिटिल फ्लावर स्कूल बैतूल एवं यूसीमास मध्यप्रदेश से फील्ड मैनेजर अजीम हुसैन इंदौर ने विजेताओं को प्रोत्साहित एवं पुरूस्कृत किया।


चयनित प्रतिभागी इंदौर में दिखाएंगे दम


यूसीमास ग्रोवेल अबेकस एकेडमी, बैतूल की डायरेक्टर एवं यूसीमास कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रीमती संध्या महाले ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी एवं बताया सभी प्रतियोगियों का चयन 2 एवं 3 मई को इंदौर में होने वाली यूसीमास की स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। कार्यक्रम के अन्त में एकेडमी प्रबंध संचालक राजू महाले ने सभी अतिथियों एवं पालको सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद

नई स्टेट कैरेज नीति के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Alert:...

Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर Injured: बैतूल। पीडब्ल्यूडी के सबइंजीनियर...

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति Accident: बैतूल। सड़क...

Hot issue: मध्य प्रदेश विधानसभा में गरमाया मुद्दा: हजारों रिक्त पदों पर सरकार घिरी

बजट सत्र के सातवें दिन हंगामा; उद्योग, विश्वविद्यालय और आजीविका मिशन पर...