Monday , 13 April 2026
Home Uncategorized Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत
Uncategorized

Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे प्रखर की गई जान, एक युवती गंभीर घायल

Accident: इंदौर। शहर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल की भी जान चली गई।

यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुई। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के अनुसार, ग्रे रंग की नेक्सन कार (MP13 ZS 8994) तेज रफ्तार में ट्रक में जा घुसी। कार में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कासलीवाल (25), मानसंधु (26) और अनुष्का राठी सवार थे।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन था और चारों युवक-युवती कोको फार्म में पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। सभी के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। नशे के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में जा घुसी।

हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मानसंधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को कार से शराब की बोतल भी मिली है।

इंदौर के ही रहने वाले थे सभी दोस्त
चारों कार सवार इंदौर के रहने वाले थे।

  • प्रेरणा बच्चन: नर्मदा भवन के पास, स्कीम नंबर 74
  • प्रखर कासलीवाल: तिलक नगर
  • मानसंधु: भंवरकुआं क्षेत्र
  • अनुष्का राठी: रॉयल अमर ग्रीन

प्रेरणा बच्चन ने मुंबई से एमबीए किया था और वर्तमान में इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी कर रही थीं। वहीं मानसंधु के परिवार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।

इस दर्दनाक हादसे से शहर में शोक की लहर है और राजनीतिक व सामाजिक हलकों में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...