Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: मेले के दौरान बड़ा हादसा: झूला टूटने से 13 स्कूली बच्चे घायल
Uncategorized

Accident: मेले के दौरान बड़ा हादसा: झूला टूटने से 13 स्कूली बच्चे घायल

मेले के दौरान बड़ा हादसा: झूला

घटना का CCTV फुटेज सामने आया, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Accident: झाबुआ। झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में आयोजित मेले के दौरान सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चलता हुआ ड्रैगन झूला अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें झूला खचाखच भरा हुआ दिखाई दे रहा है और अचानक टूटते ही जमीन पर गिर जाता है। हादसे में घायल सभी बच्चों को जिला अस्पताल झाबुआ में भर्ती कराया गया है। इनमें एक बालक और 12 बालिकाएं शामिल हैं। दो बालिकाओं को गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों की निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा गया है।


कलेक्टर नेहा मीणा अस्पताल पहुंचीं

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नेहा मीणा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को घटना की जांच रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है।


‘महाराज नो मेलो’ में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि उत्कृष्ट मैदान में बीते कई वर्षों से ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला करीब 20 दिनों तक चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में झूले लगाए जाते हैं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचते हैं।

सोमवार शाम जब झूला चल रहा था, तभी अचानक वह टूटकर गिर गया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और झाबुआ थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिक कमाई के लालच में झूला संचालक ने क्षमता से अधिक बच्चों को झूले में बैठाया था। अत्यधिक भार पड़ने के कारण ड्रैगन झूला टूट गया और हादसा हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, झूले में करीब 15 स्कूली छात्राएं सवार थीं। घटना के बाद मेले में मौजूद अन्य झूलों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


सभी घायलों का इलाज जारी

फिलहाल सभी घायल बच्चों का जिला अस्पताल झाबुआ में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Corpse: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

बैतूल। मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र...

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...