Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Accident: भीषण सड़क हादसा, दादा–पोता गंभीर घायल
Uncategorized

Accident: भीषण सड़क हादसा, दादा–पोता गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा, दादा–पोता

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दोनों को नागपुर रेफर किया गया

Accident: बैतूल। शहर से सटे कोसमी जोड़ के पास शुक्रवार–शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल 19 वर्षीय दर्श धोटे (पिता सेवेंद्र धोटे) और उनके 74 वर्षीय दादा रामेश्वर धोटे (पिता सीताराम धोटे) टिकारी निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों कोसमी क्षेत्र में आयोजित खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी टूट गया। हादसे में दर्श धोटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उनके दादा रामेश्वर धोटे का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

घायल दर्श के चाचा मनोज धोटे ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मनोज धोटे बैतूल में लोक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं और कुनबी समाज संगठन के पदाधिकारी भी हैं।

बताया गया है कि स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल जाने के कारण चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...