Monday , 2 February 2026
Home Uncategorized Season: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर पहली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश
Uncategorized

Season: बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर पहली बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश

बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर पहली

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक हिमपात, दिल्ली-एनसीआर में साल की पहली बारिश से बढ़ी ठंड

Season:डिजिटल डेस्क। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। पर्वतीय राज्यों में जोरदार बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई, जबकि पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में इस सर्दी का पहला हिमपात हुआ। तेज हवाओं और बर्फबारी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और सड़क संपर्क बाधित रहा। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा। जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए। कुपवाड़ा के करनाह और टिटवाल क्षेत्रों में 2005 के बाद पहली बार हिमपात दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई। मसूरी, औली, चकराता और नैनीताल की ऊंची चोटियों पर भी सीजन की पहली बर्फ गिरी। रानीखेत में दो साल बाद हिमपात होने से किसानों और बागवानों को राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग और पीर पंजाल क्षेत्रों में तीन से पांच फुट तक बर्फ जमने की सूचना है। खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

26–27 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
दिल्ली में साल की पहली बारिश दर्ज की गई, जिससे प्रदूषण स्तर में अस्थायी सुधार हुआ, लेकिन कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जनवरी को भी उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...