Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Betul news: एडव्होकेट जगदीश यादव का निधन
Uncategorized

Betul news: एडव्होकेट जगदीश यादव का निधन

एडव्होकेट जगदीश

Betul news: बैतूल। नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता जगदीश यादव का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 7 बजे उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि आज दोपहर बाद कोठीबाजार मोक्षधाम पर की गई। श्री यादव कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे। संगठन के कई पदों पर भी रहे है। वे साल 1989 से 1992 तक नागरिक बैंक के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके भाई हेमंत यादव जिला न्यायालय में वकील है। पुत्र नितिन यादव महिला बाल विकास में डेटा एंट्री ऑपरेटर है। उनकी अंतिम यात्रा कृष्ण पूरा वार्ड स्थित उनके निवास से निकाली गई। अंत्येष्टि कोठीबाजार मोक्षधाम में की गई। श्री यादव के निधन पर सामाजिक बंधुओं, परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है। बैतूलवाणी की ओर से भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...