Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Alert: मध्य प्रदेश में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
Uncategorized

Alert: मध्य प्रदेश में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर लौटी कड़ाके की

Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। रविवार सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। भोपाल में दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच रही और सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर कोहरे के कारण ट्रक, पिकअप और दो कारों की भिड़ंत हो गई, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सीधी, रायसेन, उज्जैन, दमोह, सतना, उमरिया, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सागर और मलाजखंड समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा।


राजगढ़ सबसे ठंडा, तापमान 6.5 डिग्री

शनिवार-रविवार की रात प्रदेश का सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—

  • दतिया: 7.4°C
  • गुना: 7.7°C
  • पचमढ़ी-श्योपुर: 8.4°C
  • नौगांव: 9°C
  • रतलाम-रीवा: 9.8°C

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8.4 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में 11.9°C, इंदौर में 13.2°C, उज्जैन में 11.5°C और जबलपुर में 15°C रिकॉर्ड किया गया।


दो दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के आधे हिस्से में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) अब मध्य प्रदेश को भी प्रभावित करेगा।

इसके अलावा उत्तर भारत में दो चक्रवातीय परिसंचरण, एक निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है।


इन जिलों में बारिश की संभावना

27 जनवरी

भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम।

28 जनवरी

जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा और रायसेन।


दिन के तापमान में भारी गिरावट

शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
दतिया में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा, जो एक ही दिन में 9 डिग्री की गिरावट थी।
खजुराहो में 8 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 21.4 डिग्री पहुंच गया।


क्या है वेस्टर्न डिस्टरबेंस?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम से आने वाला एक मौसमी सिस्टम होता है, जो पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश कराता है। इसके गुजरने के बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं तेज सर्दी बढ़ा देती हैं।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...