Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Peaceful event: भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिस लाइन में दिखा जश्न का माहौल, जवानों ने डांस कर उतारा तनाव
Uncategorized

Peaceful event: भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिस लाइन में दिखा जश्न का माहौल, जवानों ने डांस कर उतारा तनाव

भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के

Peaceful event: धार। वसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में दोनों धर्मों के आयोजनों को एक ही दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसके तहत करीब 8 हजार पुलिस बल की तैनाती का प्रस्ताव था, जबकि मौके पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित 7 हजार से अधिक जवान ड्यूटी पर तैनात रहे।

पिछले कई दिनों से पुलिस जवान लगातार फ्लैग मार्च, दिन-रात की ड्यूटी और सुरक्षा इंतजामों में लगे हुए थे। शुक्रवार को आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद शनिवार को पुलिस कर्मियों ने तनावमुक्त होने के लिए पुलिस लाइन परिसर में डांस कर खुशी जाहिर की।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में नाचते हुए देखा जा सकता है। लोग इसे पुलिस का मानवीय और सकारात्मक पक्ष बता रहे हैं और उनकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की सराहना कर रहे हैं।


पुलिस लाइन में दिया गया था विशेष भोज

लंबी और तनावपूर्ण ड्यूटी के बाद शनिवार को धार पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कुछ जवानों ने डांस किया।

इस संबंध में रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन धार, पुरुषोत्तम विश्नोई ने स्पष्ट किया—

“यह कोई विभागीय कार्यक्रम नहीं था। जवानों को सिर्फ भोजन दिया गया था। ड्यूटी के लिए लगाए गए स्पीकर पर किसी ने गाने चला दिए, उसी दौरान कुछ जवानों ने डांस कर लिया।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...