Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Roadblock: सीसी रोड और पानी की समस्या पर चक्काजाम, यातायात ठप
Uncategorized

Roadblock: सीसी रोड और पानी की समस्या पर चक्काजाम, यातायात ठप

सीसी रोड और पानी की समस्या पर

प्रशासन मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Roadblock: झल्लार। भेसदेही विकासखंड के विजय ग्राम पंचायत अंतर्गत नीमढाना में ग्रामीणों ने सीसी रोड और पेयजल की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सीसी रोड और पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मजबूर होकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...