Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Accidents: अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Uncategorized

Accidents: अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय

Accidents: बैतूल। बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना ग्राम बोथिया जोड़ के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान अम्मू पिता गुंडू सरेयाम (उम्र 17 वर्ष) निवासी ग्राम जीटापाटी, थाना बैतूल बाजार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अम्मू बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को सामने या पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अम्मू बाइक से गिरकर सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल अम्मू को जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अम्मू मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। हादसे के बाद से अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार है। फिलहाल बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास हादसे से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह थाना पुलिस को सूचित करें।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...