Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Rail transport: घने कोहरे से दिल्ली-एनसीआर में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें 3 घंटे तक लेट
Uncategorized

Rail transport: घने कोहरे से दिल्ली-एनसीआर में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें 3 घंटे तक लेट

घने कोहरे से दिल्ली-एनसीआर में

Rail transport: नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम और उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़े घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। कम दृश्यता के कारण राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, आनंद विहार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर लेट ट्रेनें

  • 22917 बांद्रा–हरिद्वार सुपरफास्ट – 1 घंटा 56 मिनट
  • 14309 उज्जैन एक्सप्रेस – 1 घंटा 5 मिनट
  • 2221 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन – 1 घंटा
  • 12627 कर्नाटक सुपरफास्ट – 2 घंटे 38 मिनट
  • 12189 महाकौशल एक्सप्रेस – 2 घंटे 44 मिनट
  • 1249 गोवा संपर्क क्रांति – 2 घंटे 5 मिनट
  • 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस – 3 घंटे 13 मिनट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की स्थिति

  • 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी – 1 घंटा
  • 12559 शिवगंगा सुपरफास्ट – 1 घंटा 38 मिनट
  • 14727 श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज – 2 घंटे 2 मिनट
  • 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस – 2 घंटे 50 मिनट
  • 12627 कर्नाटक सुपरफास्ट – 2 घंटे 40 मिनट
  • 20801 मगध एक्सप्रेस – 1 घंटा 25 मिनट

आनंद विहार और पुरानी दिल्ली

  • आनंद विहार:
    • 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस – 1 घंटा लेट
  • पुरानी दिल्ली:
    • 12915 आश्रम एक्सप्रेस – 1 घंटा
    • 14049 गोड्डा–दिल्ली – 2 घंटे 16 मिनट
    • 14088 रुचिरा एक्सप्रेस – 1 घंटा

रेलवे की अपील

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि घना कोहरा और कम दृश्यता ट्रेन संचालन की रफ्तार को प्रभावित कर रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सके।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...