Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Panic: मुलताई में दो रहस्यमयी मौतों से हड़कंप
Uncategorized

Panic: मुलताई में दो रहस्यमयी मौतों से हड़कंप

मुलताई में दो रहस्यमयी

वलनी में लापता युवती का क्षत-विक्षत शव, चैनपुर में सेना की वर्दी में सिर कुचला शव बरामद

Panic: मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक ओर प्रभात पट्टन के ग्राम वलनी में एक लापता युवती का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला, वहीं दूसरी ओर ग्राम चैनपुर में सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति का सिर कुचला शव बरामद हुआ है। दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।


वलनी में लापता युवती का शव मिलने से खुला रहस्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम वलनी में खेत के पास एक युवती का आधा क्षत-विक्षत शव मिला है, जिसे संभवतः वन्य प्राणियों ने नोच लिया है। बताया जा रहा है कि इसी गांव की एक युवती 19 जनवरी से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज थी।
पुलिस को आशंका है कि यह शव उसी युवती का हो सकता है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


चैनपुर में सेना की वर्दी में मिला सिर कुचला शव

दूसरी घटना ग्राम चैनपुर की है, जहां सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की जैकेट पर “I.S.” लिखा हुआ मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक वास्तव में सेना में पदस्थ था या उसने केवल वर्दी पहनी थी। पुलिस आसपास के इलाकों और सैन्य रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।


वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक जांच जारी

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कमला जोशी, एसडीओपी एस.के. सिंह और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थलों को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने बाल, कपड़े और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामले हत्या के प्रतीत हो रहे हैं।


पुलिस का बयान

आर. एसराजपूत, चौकी प्रभारी मासोद ने बताया—
“वलनी के पास खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Increase: बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, स्मार्ट मीटर पर मिली दो साल की राहत

अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत...

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...