Sharp attack: छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में सोमवार को आयोजित हिंदू गर्जना रैली में तेलंगाना से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने बेहद आक्रामक और विवादास्पद बयान दिए। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए राजा सिंह ने कहा, “अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन अगर बच गया तो जवाब सख्त होगा।”
उन्होंने सरकार से “नो केस, नो FIR” की मांग रखी और कहा कि अगर उनकी मांगें मानी जाती हैं तो उनके समर्थक 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर कभी उनकी सरकार बनी तो “एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।”
धर्मसभा को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने राजनीति को “कीचड़” बताया और कहा कि वे खुद इसमें फंस चुके हैं, इसलिए अपने बच्चों को राजनीति में नहीं लाना चाहते। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को धर्म के लिए समर्पित करने की शिक्षा देंगे।
सभा के दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। खुद को उनका “जीजा” बताते हुए राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते रहते हैं।
टीपू सुल्तान को लेकर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। राजा सिंह ने कहा कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े और वह “टीपू सुल्तान नहीं, टीपू शैतान” था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें “दूसरों के वोट” की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हिंदुओं का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के टुकड़े करने की सोच रखने वालों को मिलने वाली सुविधाएं बंद की जानी चाहिए।
इससे पहले रैली दादा धूनी वाले दादा मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां धर्मसभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग भगवा ध्वज और पट्टियां लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लोगों को देश रक्षा की शपथ दिलाई गई और हिंदुओं के हित में काम करने वाले नेताओं को चुनने की अपील की गई।
साभार…
Leave a comment