Tuesday , 17 February 2026
Home Uncategorized Massive fire: होटल में भीषण आग, दीवार तोड़कर 150 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई
Uncategorized

Massive fire: होटल में भीषण आग, दीवार तोड़कर 150 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई

होटल में भीषण आग, दीवार तोड़कर

Massive fire: भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भौंरी इलाके के एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा होटल धुएं और लपटों से घिर गया। उस समय होटल में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 150 से अधिक लोग मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद होटल से काले धुएं का गुबार उठने लगा और आग ने विकराल रूप ले लिया। मुख्य द्वारों से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा और अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। एक जेसीबी मशीन बुलाकर होटल की पिछली दीवार को तोड़ा गया, ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसी रास्ते से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक होटल का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Road blockade: ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर फिर आया विवाद सामने

बदबू को लेकर नागरिकों ने किया चक्काजाम Road blockade: बैतूल। गौठाना स्थित...

legal battle: डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 25 हजार वर्गफीट जमीन सील, दान और वारिस को लेकर कानूनी संग्राम तेज

legal battle:: जबलपुर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के...

Sample: गुणवत्ता की कसौटी फेल हुई विधायक निधि से बनी सीसी सड़क

बैतूलबाजार में 9 लाख रुपए की लागत से किया गया था निर्माण...