Sunday , 18 January 2026
Home Uncategorized Cold wave: देशभर में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों में छुट्टियां
Uncategorized

Cold wave: देशभर में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों में छुट्टियां

देशभर में शीतलहर का प्रकोप

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में कोहरा, एमपी-राजस्थान में पारा लुढ़का

Cold wave: नई दिल्ली/भोपाल। देशभर में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का असर बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि मध्य प्रदेश के 24 और राजस्थान के 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी है।

मध्य प्रदेश में 10 डिग्री से नीचे तापमान

मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

राजस्थान में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

पहाड़ों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

उत्तराखंड का मुनस्यारी सोमवार को देश का सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

  • केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री
  • गंगोत्री (उत्तरकाशी) में माइनस 21 डिग्री, पानी की पाइपलाइन तक जम गई
  • हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में साल की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे चला गया

जनजीवन प्रभावित

भीषण ठंड के कारण कई पहाड़ी इलाकों में झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया है। वहीं मैदानी राज्यों में कोहरे के चलते आवागमन और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से राहत के आसार कम हैं।

साभार … 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...