Friday , 20 February 2026
Home Uncategorized Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर
Uncategorized

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

करंट लगने से महिला की

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार दोपहर एक महिला को पानी की मोटर से करंट लग गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कुसुम पति बसंत लाल धुर्वे, निवासी चुनालोमा, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर पानी भरने के लिए मोटर चला रही थीं। पानी भरने के बाद उन्होंने स्विच बोर्ड से मोटर बंद की और इसके बाद मोटर से बिजली का तार निकालने लगीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से महिला के हाथों में चोटें आईं और वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ीं।


घटना के तुरंत बाद परिजनों को जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए महिला को निजी वाहन से बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है और लगातार निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बेहद जरूरी है, खासकर गीले हाथों से या बिना सुरक्षा उपकरणों के मोटर और तारों को छूना खतरनाक हो सकता है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...

Terrible accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

कंटेनर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े, चालक की मौके...