Sunday , 22 February 2026
Home Uncategorized SIR Survey: छिंदवाड़ा में SIR सर्वे के बाद 11.82 लाख मतदाता, 1594 मतदान केंद्र तय
Uncategorized

SIR Survey: छिंदवाड़ा में SIR सर्वे के बाद 11.82 लाख मतदाता, 1594 मतदान केंद्र तय

छिंदवाड़ा में SIR सर्वे के बाद 11.82 लाख

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने दी जानकारी, 44 हजार से अधिक नाम हटे, 12 हजार से ज्यादा नए मतदाता जुड़े

SIR Survey:: छिंदवाड़ा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फाइनल वोटर लिस्ट और सर्वे के दौरान की गई कार्यवाहियों की जानकारी साझा की गई। इसके बाद पत्रकार वार्ता में भी विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए गए।


जिला हुआ “छोटा”, कम हुई मतदाता संख्या

कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। SIR के अंतिम सर्वे के बाद जिले में कुल 11,82,490 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें:

  • 5,95,040 पुरुष मतदाता
  • 5,87,435 महिला मतदाता
  • 15 थर्ड जेंडर मतदाता

जिले का जेंडर रेशो 987 और ई.पी. रेशो 67.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सर्वे के बाद जिले में 132 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,594 हो गई है। प्रशासन का कहना है कि नए केंद्रों से मतदाताओं को सुविधा और मतदान प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद है।


44,112 मतदाताओं की छंटनी

SIR प्रक्रिया से पहले जिले में कुल 12,26,602 मतदाता पंजीकृत थे। सर्वे के दौरान:

  • 59,368 एएसडी (Absent, Shifted, Dead) मतदाता चिन्हित किए गए
  • 7,860 नो-मैपिंग प्रकरण सामने आए

डिलीशन की कार्रवाई के बाद मतदाता संख्या घटकर 11,67,234 रह गई थी। इसके बाद दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची जारी की गई।


दावा-आपत्ति में 12,839 नए नाम जुड़े

दावा-आपत्ति की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित थी। इस दौरान:

फॉर्म-6 (नाम जोड़ने के लिए):

  • 12,967 आवेदन प्राप्त
  • 128 आवेदन अस्वीकृत
  • 12,839 आवेदन स्वीकृत

फॉर्म-7 (नाम हटाने के लिए):

  • 2,262 आवेदन प्राप्त
  • 74 आवेदन अस्वीकृत
  • 2,188 आवेदन स्वीकृत

इस प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई।


राजनीतिक दलों ने पारदर्शिता की सराहना की

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फाइनल वोटर लिस्ट की जानकारी दी गई। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया कि बीएलओ, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से कार्य किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी SIR प्रक्रिया को संतोषजनक एवं पारदर्शी बताते हुए प्रशासनिक टीम की सराहना की और सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

FASTag: 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का बड़ा कदम, FASTag और UPI से ही...

Alert: भारत में मौसम का बदला मिजाज: दक्षिण में भारी बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट, फरवरी के अंत में असामान्य तापमान...

Arrested: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ₹5 हजार का इनामी आरोपी बांद्रा से...

Press talk: गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट:खंडेलवाल

पत्रकारवार्ता में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Press talk: बैतूल :वर्ष 2026-27 के...