Friday , 10 April 2026
Home Uncategorized Video viral: भाजपा नेता विवेक जैन पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Uncategorized

Video viral: भाजपा नेता विवेक जैन पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

भाजपा नेता विवेक जैन पर मारपीट

घोड़ाडोंगरी के इमली मोहल्ला में घटना, विधायक ने प्रतिनिधि पद से हटाए जाने की दी जानकारी

Video viral: घोड़ाडोंगरी के इमली मोहल्ला क्षेत्र में शनिवार को कथित मारपीट की एक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विवेक जैन पर आरोप है कि उन्होंने बीच सड़क पर अपनी कार खड़ी कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को रुकवाया और उसके चालक विकास कुमरे के साथ हॉकी से मारपीट की। साथ ही अभद्र भाषा के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बन गया है। पीड़ित युवक को आदिवासी समुदाय से बताया जा रहा है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने देर रात प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राजनीतिक दलों की छवि को प्रभावित करती हैं और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।


विधायक का बयान

क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उन्होंने 27 जनवरी 2026 को ही विवेक जैन को विधायक प्रतिनिधि पद से मुक्त कर दिया था। विधायक के अनुसार, घटना का वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी को निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं पुलिस जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...