Monday , 23 February 2026
Home Uncategorized Sponsorship: ITPI नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026: मध्य प्रदेश टीम को शुभारंभ हेरिटेज का मिलेगा प्रायोजन
Uncategorized

Sponsorship: ITPI नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026: मध्य प्रदेश टीम को शुभारंभ हेरिटेज का मिलेगा प्रायोजन

: ITPI नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026: मध्य

Sponsorship: बैतूल। खेल और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बैतूल की प्रतिष्ठित संस्था शुभारंभ हेरिटेज ने 27 फरवरी 2026 से चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली ITPI नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2026 में भाग लेने जा रही मध्य प्रदेश टीम को स्पॉन्सर करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर शुभारंभ हेरिटेज परिसर में एक गरिमामय किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संचालक अबिजर हुसैन एवं जीवेश पंडागरे ने खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में Institute of Town Planners, India (आईटीपीआई) मध्य प्रदेश के सचिव श्री सुमित गोठी, आर्किटेक्ट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट जयसिंह, हाउसिंग बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं प्लानर श्री सुनील प्रधान तथा सीनियर आर्किटेक्ट राजेश बोरकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं। शुभारंभ हेरिटेज द्वारा दिया गया यह सहयोग खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
गौरतलब है कि ITPI की नेशनल स्पोर्ट्स मीट में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश टीम को स्थानीय संस्था का सहयोग मिलना बैतूल के लिए गौरव का विषय है। अंत में उपस्थित जनों ने मध्य प्रदेश टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Reactions: सांसद की रेल मंत्री से मिलने पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं

वर्षों से स्टापेज और ट्रेनों की मांग को लेकर निराश चुके हैं...

Features: PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक UPI पेमेंट फीचर

अब फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से होगा भुगतान, बार-बार PIN डालने की...

Bouncing up: सोना-चांदी में तेज उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख के पार

IBJA के मुताबिक एक दिन में सोना ₹3,362 और चांदी ₹15,236 महंगी...

Serious condition: दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक भारत, फिर भी मिलावट में चिंताजनक स्थिति

एफएसएसएआई रिपोर्ट में 38% नमूने अमानक, पैकेज्ड दूध पर भी उठे सवाल...