Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Fire: खेत की झोपड़ी में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Uncategorized

Fire: खेत की झोपड़ी में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

खेत की झोपड़ी में लगी आग, पुलिस

शक्तिगढ़ गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, घरेलू सामान जलकर खाक

Fire: बैतूल/चोपना। चोपना थाना क्षेत्र के शक्तिगढ़ गांव में एक किसान की खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शक्तिगढ़ निवासी बकुलानंद पिता विवेकानंद के खेत में बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। तत्काल इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से चोपना थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही चोपना थाना स्टाफ से आरक्षक नितेश बारस्कर एवं डायल 112 के चालक गोविंद मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। हालांकि आग से झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखा कुछ घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...