Monday , 13 April 2026
Home Uncategorized Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर
Uncategorized

Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर

प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

Arrested: बैतूल। एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी से 5 तोले सोने के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।


कर्ज चुकाने का दिया था हवाला


पुलिस ने बताया कि फरियादिया, निवासी थाना क्षेत्र मुलताई, जिला बैतूल, जो बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने अपने पिता एवं मौसाजी के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले चार वर्षों से प्रज्ञान उर्फ बब्बू बांडिवार निवासी बोडखी, आमला को जानती थी। दिसंबर 2025 में आरोपी ने मोटरसाइकिल गिरवी होने एवं कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर पैसों की आवश्यकता बताई तथा युवती से सोने के जेवर मांगे। 8-9 दिसंबर 2025 को युवती ने अपने नानाजी के घर की तिजोरी से दो सोने के आभूषण (मिनी हार एवं सुहागपोत) निकालकर आरोपी को दे दिए।


जान से मारने की दी धमकी


बाद में विवाह का हवाला देकर जब युवती ने जेवर वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बार-बार मांगने पर आरोपी द्वारा युवती एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। भयवश युवती ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की, परंतु बाद में परिजनों को जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी द्वारा लगभग 50 ग्राम सोना वापस नहीं किया गया।


पुलिस ने दर्ज किया मामला


शिकायत पर थाना मुलताई में आरोपी प्रज्ञान बांडिवार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी प्रज्ञान को हवाई पट्टी बोडखी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि सह-आरोपी प्रतीक के साथ मिलकर एक हार अपने मित्र प्रतीक को सुरक्षित रखने हेतु दिया तथा दूसरा हार शुभम सोनपुरे को बेचने के लिए दिया। शुभम सोनपुरे ने अपनी माता मालती बाई के साथ मिलकर उक्त हार बोडखी स्थित न्यू अक्षय श्री ज्वेलर्स के संचालक मुकेश सोनी को बेच दिया था। पुलिस द्वारा मुकेश सोनी से 01 नग सोने का हार (वजन 15 ग्राम, कीमत लगभग ?1,50,000) विधिवत जप्त किया गया। मुख्य आरोपी प्रज्ञान सहित सह-आरोपी शुभम, मालती एवं मुकेश सोनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


चार को गिरफ्तार, एक फरार


उक्त घटना में शामिल प्रज्ञान पिता देवानंद बांडिवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टंडन कैम्प बोडखी, आमला फरार चल रहा है जबकि पुलिस ने शुभम पिता स्व. विजय सोनपुरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी आमला, मालती पति स्व. विजय सोनपुरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी आमला एवं मुकेश पिता दिनेशचंद्र सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी आमला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग सोने का हार (15 ग्राम), अनुमानित कीमत 1,50,000/- बरामद किया है।


इनकी रही सराहनीय भूमिका


इस कार्रवाई में एस.डी.ओ.पी. एस.के. सिंह, थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील, प्रधान आरक्षक गजराज, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक कमलेश भलावी, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविंद, आरक्षक चंद्रकांत, आरक्षक सुभाष एवं सैनिक ज्वालासिंह की विशेष भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...