Tuesday , 14 April 2026
Home Uncategorized Alert: भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट: मार्च में तपेगा मध्य प्रदेश
Uncategorized

Alert: भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट: मार्च में तपेगा मध्य प्रदेश

भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट: मार्च

पहले हफ्ते हल्की बारिश, दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी; अप्रैल–मई में हीट वेव का खतरा

Alert: मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत मौसम के बदले मिजाज के साथ होगी, लेकिन महीने के दूसरे सप्ताह से गर्मी तेजी से असर दिखाने लगेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मार्च से मई के बीच प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि लू (हीट वेव) का असर मुख्य रूप से अप्रैल और मई में ज्यादा देखने को मिलेगा।


4 मार्च से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, कुछ हिस्सों में बारिश संभव

4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर 2 दिन बाद मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
सिस्टम के असर से अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।


30 शहरों में पारा 30°C के पार

शनिवार को प्रदेश के 30 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों के तापमान इस प्रकार रहे:

  • भोपाल – 32.4°C
  • इंदौर – 31.1°C
  • ग्वालियर – 32.5°C
  • उज्जैन – 30.5°C
  • जबलपुर – 33.4°C
  • खरगोन – 35°C (सबसे अधिक)

मार्च में तीनों मौसम का असर

पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार मार्च में मध्य प्रदेश में दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहती हैं। बारिश का ट्रेंड भी बना रहता है।

  • भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अधिकतम तापमान 40°C के पार जा सकता है।
  • रात का तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • ग्वालियर में मार्च में मौसम में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक जा चुका है।
  • जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर रहता है।

अप्रैल–मई में सबसे ज्यादा तपेगा प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल और मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे।

  • ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में पारा 45°C के पार पहुंच सकता है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे।

फरवरी में चार बार बदला मौसम

इस साल फरवरी में चार बार ओले, बारिश और आंधी का दौर चला।

  • महीने की शुरुआत में दो बार ओलावृष्टि और बारिश हुई।
  • 18 से 21 फरवरी तक तीसरी बार प्रदेश भीगा।
  • 23-24 फरवरी को चौथी बार ओले-बारिश का असर रहा।

इन घटनाओं से फसलों को नुकसान हुआ, जिसके बाद सरकार ने सर्वे भी कराया।


MP के 5 बड़े शहरों में मार्च का ट्रेंड

भोपाल: गर्म दिन, कभी-कभी बारिश

मार्च में यहां तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड रहता है।

  • 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान 41°C दर्ज हुआ था।
  • 9 मार्च 1979 की रात न्यूनतम तापमान 6.1°C रिकॉर्ड किया गया था।
  • 2014 से 2023 के बीच अधिकांश वर्षों में तापमान 38–41°C के बीच रहा।

इंदौर: 41.1°C तक पहुंच चुका पारा

  • 28 मार्च 1892 को 41.1°C दर्ज हुआ था।
  • 4 मार्च 1898 को रात का तापमान 5°C रहा।
  • मार्च में 2–3 दिन बारिश का औसत, कभी-कभी धूल भरी आंधी भी चलती है।

ग्वालियर: गर्मी, ठंड और बारिश का मिश्रण

  • 31 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 41.8°C दर्ज हुआ।
  • 1 मार्च 1972 को न्यूनतम तापमान 5.4°C रहा।
  • 2015 में मार्च में 5 इंच से अधिक बारिश हुई थी।
  • 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में लगभग 2 इंच वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।
  • साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...