Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Election: राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी
Uncategorized

Election: राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की

12 मई को मतदान, 16 जून से मतगणना, इस बार 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Election: इंदौर। Madhya Pradesh State Bar Council के पांच वर्ष में एक बार होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पूरे प्रदेश में 12 मई को एक साथ मतदान होगा, जबकि मतगणना 16 जून से शुरू होगी। इस चुनाव में प्रदेशभर के करीब 87 हजार वकील अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार कार्यकारिणी के 25 पदों में से 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। हालांकि इनमें से 5 पदों के लिए ही चुनाव होगा, जबकि शेष 2 पदों पर मनोनयन किया जाएगा।

16 मार्च को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

चुनाव कार्यक्रम के तहत 16 मार्च को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस सूची पर 24 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 1 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं वकीलों को मिलेगा, जिन्होंने नियमानुसार अपना सत्यापन पूरा कर लिया है।

8 से 10 अप्रैल तक नामांकन

नामांकन प्रक्रिया 8, 9 और 10 अप्रैल को पूरी की जाएगी। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 20 से 22 अप्रैल शाम 4 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 22 अप्रैल को शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

मतपेटियां भेजी जाएंगी जबलपुर

मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सीलबंद कर Jabalpur भेजा जाएगा, जहां 16 जून से मतगणना शुरू होगी। आमतौर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव की मतगणना करीब दो महीने तक चलती है।

बढ़ेगी महिलाओं की हिस्सेदारी

इस बार परिषद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना तय माना जा रहा है। Supreme Court of India के निर्देश के बाद 25 में से 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछली कार्यकारिणी में 25 सदस्यों में सिर्फ एक महिला थी, लेकिन इस बार यह संख्या काफी बढ़ने जा रही है।

पुरुष प्रत्याशियों के लिए चुनौती

पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि पुरुष प्रत्याशियों के लिए अब 25 की जगह सिर्फ 18 पद ही उपलब्ध रहेंगे। अनुमान है कि प्रथम वरीयता के करीब 2500 वोट पाने वाला प्रत्याशी सुरक्षित स्थिति में माना जा सकता है।

इंदौर से 30 से ज्यादा संभावित प्रत्याशी

हालांकि नामांकन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के साथ-साथ वे वकीलों के कार्यालयों और घरों तक पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार अकेले Indore से 30 से अधिक वकील चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें वर्तमान कार्यकारिणी के पांच सदस्य भी शामिल हैं।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...