Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Massive fire: प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग
Uncategorized

Massive fire: प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग

प्लास्टिक गोदाम में

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, खेतों की फसलों को भी नुकसान

Massive fire: बुरहानपुर। Burhanpur के गणपति नाका थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के पास उठती आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आग इतनी भीषण थी कि करीब दो घंटे तक नगर निगम की 20 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल कर्मियों और पुलिस ने क्रेन की मदद से गोदाम के टीन शेड को तोड़ा, जिसके बाद अंदर तक पानी की बौछार डाली गई। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों के नुकसान की आशंका

इस घटना में गोदाम मालिक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया।

आसपास के खेतों को भी नुकसान

भीषण आग की लपटों का असर आसपास के खेतों तक पहुंच गया। स्थानीय किसानों के अनुसार आग की वजह से केला सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही कई किसान मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।

पहले दिखाई दिया काला धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से पहले काला धुआं उठता दिखाई दिया था। कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले के अनुसार प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगी थी, जिसे दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...